फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों के किनारे सफाई अभियान चलाएं : डीएम

Wed, 27 May 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जिला सभागार में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में नमामि गंगे परियोजनाओं और स्वच्छता व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सीवेज उपचार संयंत्रों की कार्यक्षमता की जानकारी लेते हुए घर-घर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने अलकनंदा सहित अन्य नदियों के किनारों पर नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही निकाय क्षेत्रों में बने श्मशान घाटों की सफाई और स्वास्थ्य विभाग को जैव चिकित्सा अपशिष्ट के उचित निस्तारण के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत की ओर से नौ विकासखंडों में संचालित संपीडक (कंप्रेशर) मशीनों की स्थिति की समीक्षा भी की। जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को सभी मशीनों की मरम्मत कराने और माणा गांव में नई संपीडक मशीन लगाने को कहा। बैठक में नगर पालिका गोपेश्वर के अधिशासी अधिकारी अनिल पंत, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें