फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग: जिले में 13 मार्ग बंद

Wed, 29 Jul 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बीते तीन दिन हो रही बारिश के कारण जिले में बुधवार सुबह तक बाधित रही 18 सड़कें खोल दी गई हैं। वहीं अब भी 13 मार्ग बंद हैं जिन्हें खोलने के लिए संबंधित विभागों की मशीनें और टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। बंद मार्गों में लोक निर्माण विभाग के चार, पीएमजीएसवाई के छह और एनपीसीसी के तीन मार्ग शामिल हैं। उधर, ऊखीमठ-किमाणा-करोखी मोटर मार्ग के 31 जुलाई तक तथा ताला-बंग्राली-पाव-जगपुड़ा-दुर्गाधार मोटर मार्ग के 30 जुलाई तक सुचारु होने की संभावना है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि शेष 13 मार्गों पर भी जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य जारी है। संवाद
विज्ञापन


ग्वालदम में उफनाए नाले और गदेरे
थराली। लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश से तहसील की 15 से अधिक सड़कें बंद हो गई। जबकि ग्वालदम और आसपास के क्षेत्रों में बारिश गदेरे की ही नाले भी उफान पर रहे। थराली-देवाल-वाण स्टेट हाईवे ऊनीबगड़, गमलीगाड़ और किमी 26 पर चट्टान गिरने तथा भूस्खलन से अवरुद्ध है। ऊनीबगड़ में पैदल मार्ग भी बंद है। सोल क्षेत्र के 16 गांवों को जोड़ने वाला थराली-डूंगरी मोटर मार्ग पांच स्थानों पर बंद है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा ने बताया कि सड़कों को खोलने का कार्य जारी है।

दुकानों में घुसा पानी
देवाल/गौचर। क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से पिछले पांच दिनों से बंद पड़ी कुनारबैंड-घेस सड़क को आखिरकार यातायात के लिए खोल दिया गया है। सड़क खुलने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। स्टेट हाईवे देवाल- लोहाजंग सड़क दोपहर करीब 12 बजे बाद खुली। वहीं सुयालकोट में बंद देवाल- खेता सड़क सुबह करीब साढ़े दस बजे खुली। मार्गों को चालू करने के लिए लोनिवि ने पोकलेन व जेशीबी मशीन लगाई है। वहीं गौचर में मुख्य बाजार में जलभराव हो गया। इससे दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ। काली कमली धर्मशाला के पास डिमरी वस्त्र भंडार, भंडारी प्लास्टिक एंड गिफ्ट सेंटर, होटल ब्ल्यू स्टार, लिंगवाल ज्वैलर्स और मैसर्स खुशाल सिंह जीवन सिंह की दुकानें प्रभावित हुईं। पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने आश्वासन दिया कि बरसात कम होते ही जल निकासी नालियों का रखरखाव किया जाएगा और समस्या का निराकरण कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें