चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट 17 अक्तूबर को कार्तिक संक्रांति के अवसर पर विधिविधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। मंदिर के मुख्य पुजारी वेद प्रकाश भट्ट और रुद्रनाथ मंदिर समिति के सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कार्तिक संक्रांति के अवसर पर भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली सूर्यास्त से पहले गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में पहुंचेगी। गोपीनाथ मंदिर में ग्रामीण भगवान को नए अनाज का भोग/अर्घ्य लगाएंगे, जिसके बाद उत्सव डोली शीतकाल के लिए गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हो जाएगी। रुद्रनाथ में भगवान शिव के मुख के दर्शन होते हैं।