नंदप्रयाग में बच्चों को रोटावायरस दवा देती नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव।
- फोटो : GOPESHWAR
स्वास्थ्य उपकेंद्र में नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने रोटावायरस वैक्सीन की लॉचिंग की। इस दौरान आठ शिशुओं को रोटावायरस के टीके लगाए गए। उपकेंद्र में आयोजित कार्यक्रम में डा. हिमानी वैष्णव ने कहा कि रोटावायरस एक तरह का वायरस है और इसके बच्चों में फैलने की संभावना अधिक होती है। रोटावायरस के कारण बच्चों को दस्त, उल्टी और बुखार भी हो जाता है। उन्होंने महिलाओं से बच्चों की अच्छी तरह से देखभाल करने का आह्वान किया। इस दौरान उपकेंद्र में कूड़ेदान भी वितरित किए गए।