फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपकुंड, वेदनी, आली, ब्रह्मताल बुग्याल बर्फ से ढक

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर बाद पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। गौचर, कर्णप्रयाग, नौटी, नंदासैंण, आदिबदरी, नारायणबगड़, देवाल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोग ठंड से बेहाल हैं। देवाल के हिमालयी क्षेत्र के गांव शीतलहर की चपेट में हैं। साथ ही रूपकुंड, वेदनी, आली, ब्रह्मताल आदि बुग्याल बर्फ से ढक गए हैं। वांण, घेस, वांक, हिमनी, बलांण, पिनाऊं, सौरीगाड़, तोरती, रामपुर, कुलिंग, लोहाजंग आदि गांवों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। लोहाजंग के इंद्र सिंह राणा ने बताया कि लोहाजंग में कई पर्यटक रुके हैं। ब्रह्मताल जाने वाले पर्यटक बारिश-बर्फबारी के कारण लोहाजंग से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। थराली और नारायणबगड़ के गांवों में भी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें