फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: मलारी हाईवे पर दरकी चट्टान, सड़क पर आ गिरा पूरा पहाड़, एक घंटे बंद रही आवाजाही

Mon, 03 Mar 2025 10:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

सलधार के पास सोमवार को करीब 12 बजे अचानक चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया। गनीमत रही कि इस दौरान हाईवे पर किसी भी वाहन की आवाजाही नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
मलारी हाईवे पर दरकी चट्टान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलारी हाईवे पर सोमवार को सलधार के पास चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। बाद में मौके पर पहुंची बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की मशीनों से मलबा हटाना शुरू किया गया और करीब एक घंटे बाद हाईवे सुचारु किया गया।

विज्ञापन


बारिश और बर्फबारी के कारण अब पहाड़ से बोल्डर रुक-रुककर छिटकने लगे हैं। मलारी हाईवे पर सलधार के पास सोमवार को करीब 12 बजे अचानक चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया। गनीमत रही कि इस दौरान हाईवे पर किसी भी वाहन की आवाजाही नहीं हो रही थी। हाईवे बंद होने की सूचना पर क्षेत्र में ही मलबा हटा रही बीआरओ की जेसीबी मौके पर पहुंची। इसके बाद करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर एक बजे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारु करा दी गई।

Chamoli News: सड़क के लिए भरी हुंकार, जुलूस निकाला, तहसील पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन


हेलंग-किमाणा सड़क मलबा आने से बंद
पल्ला जखोला क्षेत्र के गांवों को यातायात से जोड़ने वाली हेलंग-उर्गम-पल्ला जखोला-किमाणा सड़क चट्टान से बोल्डर आने से बंद हो गई। यहां दिनभर की आवाजाही ठप पड़ गई। पीएमजीएसवाई की जेसीबी मलबा हटाने में जुटी रही लेकिन देर शाम तक भी सड़क नहीं खुल पाई थी।
विज्ञापन


हेलंग-किमाणा (17 किमी) सड़क डुमक, कलगोठ के साथ ही क्षेत्र के करीब दस गांवों को यातायात से जोड़ती है। सोमवार को सुबह करीब सात बजे सड़क पर चट्टान से बोल्डर आ गिरा और सड़क बंद हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पीएमजीएसवाई की जेसीबी मलबा हटाने में जुटी रही लेकिन देर शाम तक भी सड़क नहीं खुल पाई है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें