फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसमी बारिश से सड़कें जाम, फसलें बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से थराली के कई क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टानें गिरने से मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। पटवारी डुंग्री राजकुमार सिद्ववान ने बताया कि उनके पास कई ग्रामीणों के प्रार्थना पत्र आये हैं। इसमें आवासीय मकानों को क्षति पहुंचने और मकानों के नीचे भूस्खलन हुए हैं। कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलसारी और हरमनी में गिरा मलबा बीआरओ ने हटाया तो यातायात सुचारु हुआ। थराली-देवाल मार्ग पर भी कई स्थानों पर पत्थर व मलबा गिरने से आवाजाही में दिक्कत रही। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अजय काला ने कहा कि मौसम साफ होते ही सड़कों को खोलने का कार्य किया जाएगा। बेमौसमी बारिश से सबसे अधिक नुकसान फसलों को पहुंचा है। पुष्पा देवी, विमला देवी, मोहन सिंह, बलवंत सिंह, प्रेम सिंह, भवानी दत्त ने कहा कि बारिश ने किसानों की मेहनत पर पूरी तरह से पानी फेर दिया है। आलू की फसल भी खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें