लोसरी गांव के पास देवाल-घेस व सवाड़ सड़क तीन दिन से बंद होने के कारण कई वाहन फंसे हैं और लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जिपंस आशा धपोला ने प्रशासन से जल्द सड़क खोलने की मांग की।
17 जून की रात को बारिश से लौसरी गांव के पास पुश्ता टूटने से सड़क बंद हो गई थी, जिसे विभाग अभी तक नहीं खोल पाया है। ऐसे में घेस, हिमनी व सवाड़ ग्राम पंचायत का संपर्क कटा हुआ है। वहीं, पीएमजीएसवाई के ईई प्रमोद गगाड़ी ने कहा कि सड़क खोलने के लिए जेसीबी भेजी गई थी, लेकिन लौसरी गांव के कुछ लोगों ने गांव में ऊपरी हिस्से में कटिंग नहीं करने दी, जिससे सड़क नहीं खुल पाई। एक-दो दिन में पुश्ता बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।