फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चोपता गांव में बारिश से सड़कें ध्वस्त, पेयजल संकट मंडराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

नारायणबगड़। कड़ाकोट पट्टी के चोपता गांव में लगातार हो रही अतिवृष्टि व भूस्खलन से ग्रामीणों का जनजीवन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। क्षेत्र के 30 गांवों को जोड़ने वाला रैंस-चोपता मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त होने के साथ पेयजल लाइनें ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पृथ्वी नेगी ने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द सभी जरूरी संसाधनों को दुरुस्त करने की मांग करते हुए कहा कि चोपता गांव के अंतर्गत स्वजल पेयजल व कमकेडी पेयजल योजना करीब 180-200 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई है। जीआईसी रैंस-चोपता मुख्य मार्गं अवरुद्ध हो गया, पेयजल आपूर्ति ठप है। लोग प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी भर रहे हैं। मार्ग बाधित होने से सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ठप है। उन्होंने जल्द ग्रामीणों की समस्या के निराकरण की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें