फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें बंद, कई गांवों का आपस में संपर्क कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार रात को हुई तेज बारिश से क्षेत्र की कई सड़कें बंद हो गईं जिससे कई गांव का आपस में संपर्क कट गया। मूसलाधार बारिश से देवाल-जैनबिष्ट, हाटकल्याड़ी-सवाड़, कुनारवैंड-घेस-हिमनी, हाटकल्याड़ी-बेराधार सड़क मलबा आने से बंद हो गई। सड़क बंद होने से घेस, हिमनी, सवाड़ आदि कई गांवों का संपर्क कट गया। घेस के कुंदन भंडारी ने बताया कि घेस सड़क कुनार से आगे मई स्थानों पर मलबा आने से बंद है और कई वाहन फंसे हुए हैं। वहीं सवाड़ सड़क पर लौसरी के पास पुश्ता क्षतिग्रस्त होने से यहां तीन दिन से आवाजाही बंद है। पीएमजीएसवाई के ईई प्रमोद गगाड़ी ने बताया कि मलबा हटाने के लिए जेसीबी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें