फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दुकानों में जा रहा सड़क का पानी

Wed, 01 Apr 2026 04:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर क्षेत्र के सिमली मोटर मार्ग पर विगत विधानसभा सत्र के दौरान किए गए डामरीकरण कार्य में सड़क का ढलान व्यापारिक प्रतिष्ठानों की ओर किए जाने से बारिश और नाली का पानी दुकानोंं में जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, देवेंद्र सिंह रावत, संतोष बर्त्वाल, हसन सिद्दीकी आदि ने बताया कि सड़क की ढलान दुकानों की ओर किए जाने से बारिश और नालियों का पानी ओवर फ्लो होने पर उनकी दुकानों में आ रहा है। वहीं सड़क के किनारे अनियमित रूप से लगे मिट्टी के ढेर से हाईवे की नाली बंद हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के सहायक अभियंता कमल किशोर उनियाल ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर मार्ग की ढलान को दुरुस्त कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें