फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शहीद बाग सिंह के नाम हो सड़क

Fri, 05 Jun 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। सात साल पहले स्वीकृत 3.6 किलोमीटर कांडेई-बमणबेरा-बंजोड़ी सड़क को वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली है। शहीद बाग सिंह की माता गंगा देवी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सड़क को शहीद के नाम करने की मांग की है।
विज्ञापन


इस सड़क की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 2019 में की थी। सड़क न बनने से करीब पांच सौ लोगों को साढ़े तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में शीघ्र सड़क बनाने की मांग की। लोनिवि के अवर अभियंता आदित्य ने बताया कि प्रारंभिक स्वीकृति के बाद संरेखण हो चुका है। फाइल वन विभाग से वापस आई है जिसमें कुछ आपत्तियां हैं। 11 जून को वन विभाग के मुख्य अधिकारी सड़क का सर्वेक्षण करेंगे। आपत्तियां दूर कर एक-दो दिन में सैद्धांतिक स्वीकृति के लिए फाइल भेज दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें