फोटो
चमोली। चमोली-कुंड हाईवे पर अलकापुरी इंटर कॉलेज के गेट के पास एक रोड रोलर पिछले दो वर्षों से लावारिस हालत में पड़ा है। यह सड़क किनारेे उस जगह पर खड़ा है जहां से नाली गुजरती है। ऐसे में बारिश में पानी सड़क पर बहता है। लोगों का कहना है कि यह रोलर सड़क के मोड पर खड़ा किया गया है जिससे रात में वाहनों की आवाजाही को भी खतरा बना हुआ है। बीकेटीसी के पूर्व सदस्य विरेंद्र असवाल ने रोलर को यहां से हटाने की मांग उठाई। संवाद