फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सड़क खुली, अब मंडी पहुंचेगा रतगांव का आलू

Mon, 25 Dec 2023 03:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। सात माह बाद रतगांव का सड़क संपर्क बहाल होने से अब गांवों का आलू दिल्ली की आजादपुर मंडी और हल्द्वानी की नवीन मंडी पहुंच सकेगा। रतगांव के आलू की इन दोनों मंडियों में खूब डिमांड है। रतगांव का आलू तालगैर के बुग्याल क्षेत्र के आस-पास उगाया जाता है। यहां की मिट्टी अच्छी होती है जिससे यहां का आलू काफी स्वादिष्ट होता है। काश्तकार महिपाल सिंह, बलवंत सिंह, सुजान सिंह और पुष्कर सिंह ने कहा कि रतगांव का आलू पहाड़ी आलू के नाम से हाथों-हाथ बिक जाता था, लेकिन इस बार सड़क बंद होने से आलू देर में पहुंचेगा। मगर इस आलू की डिमांड ज्यादा होने से यह हाथों हाथ बिक जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें