फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खंपाधार-ग्वालदम-चिडंगा मल्ला मार्ग पर आखिरकार लोक निर्माण विभाग ने चार महीने बाद जेसीबी भेजकर सड़क पर आए मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। देवाल घाटी से कुमाऊं को जोड़ने वाले सात किलोमीटर इस मार्ग पर सात किमी पर जून माह में भूस्खलन होने से मलबा आ गया था। विभाग ने तब से इस सड़क को खोलने की जहमत नहीं उठाई। सड़क बंद होने से चिडंगा और ग्वालदम का संपर्क कट गया था। चिडंगा से ग्वालदम जाने वाले स्कूली बच्चे दो किमी अतिरिक्त जंगलों से होकर ग्वालदम इंटर कालेज पहुंच रहे थे। चिडंगा की ग्राम प्रधान मुन्नी देवी, ग्वालदम के ग्राम प्रधान हीरा बोरा, जोला की ग्राम प्रधान मुन्नी देवी, क्षेपंस गजेंद्र रावल और राजेंद्र सिंह ने कहा कि सड़क खुलने से अब राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें