फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: स्रोत में डाल रहे सड़क का मलबा

Tue, 17 Sep 2024 04:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। नारायणबगड़-परखाल-चोपता मार्ग पर चलियापाणी गांव के समीप हो रहे भूस्खलन से गांव का स्रोत खतरे की जद में है। चलियापानी के प्रधान प्रतिनिधि अरविंद नेगी, भजन सिंह, रवींद्र सिंह, रामसिंह आदि ने बताया कि बारिश के कारण सड़क के ऊपर पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है और संबंधित विभाग की ओर से सड़क खोलने के दौरान मलबा-पत्थर सीधे नीचे की ओर फेंका जा रहा है। इससे उनका एक मात्र जलस्रोत खतरे की जद में है। ग्रामीणों ने मलबे को डंपिंग जोन में डालने की मांग की। ग्राम प्रधान सरिता नेगी, चंद्रसिंह, भगवती देवी, देवेश्वरी देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष बिनीता देवी, कमला देवी आदि ने कहा कि यदि मलबा स्रोत में डाला गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। वहीं पीएमजीएसवाई के अभियंता धीरेंद्र भंडारी ने कहा कि सड़क खोलने के लिए मलबा हटाना जरूरी है। यदि स्रोत पर मलबा गिर रहा है तो उसे उठा लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें