फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मठ-बेमरु सड़क पर बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहा पैदल रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
दशोली विकास खंड के दूरस्थ गांवों को यातायात से जोड़ने के लिए बनाई गई मठ-बेमरु सड़क कई स्थानों पर पुश्ते क्षतिग्रस्त होने से खतरनाक बनी हुई है। सड़क पर विभाग की ओर से ऐसे स्थान पर स्कबर निर्मित किया गया है जहां से पैदल रास्ता गुजरता है। बारिश होने पर बार-बार यहां रास्ता क्षतिग्रस्त हो रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने स्कबर को दूसरी जगह पर निर्मित करने की मांग उठाई है। ग्राम प्रधान पंकज कुमार, नरेंद्र, प्रकाश, सुमन और मनोज का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी गई लेकिन स्कबर को बंद नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें