फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भूमि पूजन के साथ हरनी गांव के लिए सड़क निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े चार किलोमीटर हरनी गांव के लिए सड़क का निर्माण शुक्रवार से शुरू हो गया है। विधायक भूपालराम टम्टा व प्रमुख डॉ. दर्शन दानू ने निर्माण से पहले भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि साढ़े आठ करोड़ की लागत से सड़क व पुल बनेगा जो दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। सड़क बनने से हरनी गांव की साढ़े चार सौ आबादी को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा 2018 के अंतर्गत देवाल-मुंदोली सड़क के बगड़ीगाड़ के पास से हरनी गांव के लिए चार किलोमीटर सड़क स्वीकृत हुई थी। कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई अलादिया ने कहा कि सड़क की कुल लागत 849.77 लाख है जिसमें 48 मीटर स्पान का लोहे का पुल बनना है। दो साल में सड़क और पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इस मौके पर प्रधान खड़कराम, उमेश मिश्रा, कृष्णा बिष्ट, प्रतापराम, नरेंद्र बिष्ट, नंदी कुनियाल, जीवन मिश्रा, एई भूपेंद्र सिंह, जेई देवेंद्र मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें