फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा जयकंडी-मैखुरा मार्ग का निर्माण

Mon, 30 Nov 2015 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन जयकंडी-मैखुरा मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू करने की मांग के समर्थन में ग्रामीणों के आंदोलन की चेतावनी पर लोनिवि के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


इसमें अधिकारियों ने मंगलवार (आज) से सड़क का काम शुरू करने आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा यदि मंगलवार से मार्ग पर काम शुरू नहीं किया तो दो दिसंबर को जयकंडी-कालेश्वर में होने वाले मेले में ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करेंगे।

लंगासू में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधान जयकंडी संदीप खंडूड़ी और ग्राम प्रधान मैखुरा राकेश लाल के नेतृत्व में ग्रामीणों से लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रजत पटेल ने वार्ता की। ग्रामीणों ने कहा कि विभागीय लापरवाही के चलते स्वीकृत 15 किमी मोटर मार्ग 8 सालों से लंबित पड़ा है।
विज्ञापन


 विभाग ने आधी-अधूरी सड़क काट कर जयकंडी, धोल्याण, ग्वाड़ बणसोली, सेरागाड़, मैखुरा आदि गांवों के पैदल मार्गों, पेयजल स्रोतों और पेयजल लाइनों को भी क्षतिग्रस्त किया। सड़क कटिंग का मुआवजा भी पूरा नहीं दिया गया है।

13 नवंबर को भी ग्रामीणों ने सड़क के लिए तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था। सोमवार को लोनिवि के सहायक अभियंता रजत पटेल ने ग्रामीणों से कहा कि एक दिसंबर से एक से तीन किमी तक आए मलबे को साफ करने के लिए जेसीबी मशीन लगाई जाएगी। एक सप्ताह में 4 किमी से आगे री-टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर चक्रधर खंडूड़ी, कैलाश खंडूड़ी, मोहन लाल, देवी प्रसाद मैखुरी, सुशील ध्यानी, प्रकाश चंद्र, मनोज डिमरी और आशा राम मैखुरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें