तहसील कर्णप्रयाग के बसक्वाली गांव के लोगों की वर्षों पुरानी सड़क की मांग पूरी होने वाली है। पीएमजीएसवाई कार्यदायी संस्था ने मठोली-बसक्वाली-केदारूखाल सड़क निर्माण के लिए पेड़ों का कटान शुरू कर दिया है। पांच साल पहले बसक्वाली गांव के लिए चार किमी सड़क स्वीकृति हुई, लेकिन एलाइनमेंट व वन अधिनियम सर्वे में देरी होने से मठोली-बसक्वाली-केदारूखाल मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा था। अब वन विभाग की अनुमति मिलने के बाद पीएमजीएसवाई ने सड़क के लिए पेड़ों का कटान शुरू कर दिया है। जेई हुकम सिंह ने कहा कि योजना के अंतर्गत स्वीकृत मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है।