फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सड़क निर्माण से शादी का सामान भी गांव तक पहुंचाने में दिक्कतें

Mon, 09 Mar 2026 09:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


लोगों ने जल्द सलूड़-डुंग्रा मार्ग का काम पूरा करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के अंतर्गत सलूड़-डुंग्रा मार्ग चौड़ीकरण के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। इससे क्षेत्र के करीब 12 गांव के लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शादी का सामान भी गांव तक पहुंचाने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। लोगों ने जल्द मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सेलंग-सलूड़ डुंग्रा मार्ग पर इन दिनों चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। सेलंग से करीब एक किमी आगे खनोटी नाले के पास हिल कटिंग का काम चल रहा है जिससे यहां पर बीते रविवार से यातायात बंद किया गया है। ऐसे में ग्रामीण पैदल ही आवाजाही कर रहे हैं। इस सड़क से सलूड़, डुंग्रा, डुंग्री, पगनो सहित अन्य गांव के लोग आवाजाही करते हैं। इन दिनों गांवों में शादी भी हो रही हैं। सलूड़ गांव निवासी भरत सिंह कुंवर ने बताया कि कटिंग के दौरान बोल्डर आने से सड़क बंद पड़ी है। शादी का सामान गांव तक पहुंचाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को चार से पांच किमी पैदल चलना पड़ रहा है। उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएचसी कंपनी से मार्ग की जल्द मरम्मत कर सड़क को खोलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें