फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सड़क बंद, पांच किमी पैदल चल रहे ग्रामीण

Wed, 13 Aug 2025 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गैरसैंण। ब्लॉक के मेहलचौंरी से रोहिड़ा इंटर काॅलेज और पांच अन्य गांवों को जोड़ने वाली सड़क एक सप्ताह से बंद है। इस सड़क पर बंज्याणी गांव के पास भूं-धसाव और भूस्खलन हो रहा है जिससे ग्रामीणों को पांच किमी पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है।
मेहलचौंरी-रोहिड़ा सड़क जीआईसी रोहिड़ा सहित पतलझाली, छप्पल उडियारी, गौल, भेड़ियाना सहित आस पास के गांवों की दो हजार आबादी को जोड़ती है लेकिन एक सप्ताह से सह सड़क पर वाहनों का संचालन बंद है। बंज्याणी गांव के पास भू-धंसाव और भूस्खलन होने से सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा प्रभावित है। रोहिड़ा की नवनिर्वाचित प्रधान कमला देवी, गोविंद सिंह, प्रताप सिंह बिष्ट, देव सिंह रावत आदि ने कहा कि पूर्व में भी लोनिवि से कई बार भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के उपचार की मांग की गई लेकिन काई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता जगदीश थपलियाल ने बताया कि सड़क का बडा हिस्सा भू-धंसाव की चपेट में है जिसे लेकर टिहरी हाइड्रो पावर कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। फिलहाल विभाग की ओर से प्रभावित स्थल पर जेसीबी तैनात है। बारिश होने से सड़क खोलने में दिक्कतें हो रही है।
विज्ञापन



सीएचसी के नीचे से हो रहे भूस्खलन से बाजार को खतरा

थराली। बाजार में मॉडर्न पब्लिक स्कूल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नीचे से हो रहे लगातार भूस्खलन से थराली बाजार खतरे की जद में है। यहां लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है जिससे बेतालेश्वर मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर और सहकारी समिति के भवन को खतरा हो रहा है। लगातार मलबा गिरने से थराली-देवाल मार्ग पर आवागमन बाधित हो रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, प्रेम बुटोला, बलराम बहुगुणा, कमलेश देवराड़ी ने लोनिवि और सिंचाई विभाग से इस कटाव को रोकने के लिए ट्रीटमेंट की मांग की। कहा कि इसका ट्रीटमेंट नहीं हुआ तो सीएचसी थराली के साथ ही स्कूल और सहकारी बैंक भूस्खलन की जद में आ जाएंगे। संवाद
विज्ञापन


नवें दिन खुली सड़क 35 मिनट बाद फिर हो गई बंद
देवाल। विकासखंड की खेता मानमती सड़क नवें दिन 35 मिनट खुलने के बाद फिर बंद हो गई। सड़क बंद होने से सुयालकोट घाटी की दस हजार की आबादी का संपर्क कटा हुआ है। लोनिवि की देवाल-खता मानमती सड़क सुयालकोट में भूस्खलन होने से नौ दिन से बंद है। सड़क बंद होने से इस क्षेत्र के मोपाटा, नलधूरा, मेलखेत, खेता, मानमती, चोटिंग, उदयपुर, चनियाली, नमला समेत कई गांव का संपर्क कटा है। सड़क बंद होने से क्षेत्र में आवश्यक चीजों की किल्लत होने लगी है। नवें दिन लोनिवि की ओर से करीब डेढ़ बजे इस सड़क को खोल दिया गया था। मगर 35 मिनट के बाद चट्टान टूटने से सड़क फिर बंद हो गई है। लोनिवि के एई जेके टम्टा ने बताया कि सुयालकोट में जेसीबी व विभाग के जेई मौके पर हैं। यहां पर बिना बारिश के भी मलबा व पत्थर गिर रहे हैं जिसे खतरा बना हुआ है। सड़क खोलने के प्रयास जारी हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें