जोशीमठ ब्लाक के द्वींग क्षेत्र में सड़क स्वीकृत होने के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र भ्रमण पर आए विधायक महेंद्र भट्ट का फूल मालाओं से स्वागत किया। द्वींग-तपोण, लांजी और पोखनी क्षेत्र के लोग 10 से 15 किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचते हैं। एक साल पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सड़क की घोषणा की थी। अब सड़क की निर्माण प्रक्रिया शुरू हो रही है। विधायक ने इस दौरान द्वींग महिला मंगल दल को 75000 रुपये देने और सड़क कार्य जल्दी पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजपाल सिंह बर्तवाल और ग्राम प्रधान भरत सिंह बुटोला सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।