चमोली के लासी गांव में नवनिर्मित मंदिर में आयोजित हुआ धार्मिक आयोजन। संवाद
फोटो
गोपेश्वर। दशोली ब्लॉक के लासी गांव में नवनिर्मित जाख देवता मंदिर में एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ। आयोजन में क्षेत्र के लासी, मजोठी, सेम डुंग्रा, नव्वा, रोपा, बांजबगड़, कुहेड़, गोलिम दुसातगांव, बाजपुर, हरमनी आदि गांवों के ग्रामीणों ने जाख देवता के दर्शन किए। जाख, भूमियाल देवता, मां नंदा, बूढ़ा जाख, चंडिका माता और लाटू देवता ने अवतारी पुरुषों पर अवतरित होकर भक्तों को दर्शन दिए। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष व प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर, जिला पंचायत सदस्य विक्रम बर्त्वाल, वीरेंद्र सिंह रावत, प्रदीप फरस्वाण, हरक सिंह नेगी, ऊषा रावत, नंदन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद