फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवर गांव में शराब पर लगाया प्रतिबंध

Fri, 11 Dec 2015 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणबगड़।
विज्ञापन
विज्ञापन
केवर गांव में पांडव नृत्य के समापन समारोह के दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक कार्यों में शराब के प्रचलन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सहमति बनाते हुए कहा कि गांव में होने वाले विवाह, मुंडन और नामकरण सहित अन्य सामाजिक कार्यों में किसी तरह के शराब पीने या पिलाने के कार्यक्रम नहीं होंगे।

यदि किसी ने शराब पिलाई तो संबंधित पर आर्थिक दंड सहित सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा।

शुक्रवार को केवर गांव में पांडव नृत्य का समापन हुआ। इस दौरान पांडवों के पश्वाओं ने लोगों को आशीर्वाद के रूप में फल फूल दिए। समापन समारोह के बाद ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें ग्रामीणों ने गांव में होने वाले किसी भी सामाजिक कार्य में शराब पर प्रतिबंध लगाया।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में हो रही दुघर्टनाएं, अपराध सिर्फ नशे के चलते हो रहे हैं। सामाजिक समारोहों में खुले तौर पर शराब परोसने से युवा और किशोर पीढ़ी भी शराब और अन्य तरह के नशे के आदी हो रहे हैं।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि व्यक्ति शराब पर अंकुश स्वयं पर नियंत्रण से लगा सकता है। बैठक में हरपाल नेगी, अव्वल सिंह, मगन सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुनीता देवी, इंद्र सिंह और पूर्व प्रधान ताज सिंह राणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें