पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में अभिभावक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें ऋषि प्रसाद भट्ट अध्यक्ष चुने गए। डॉ. नंदकिशोर चमोला सचिव, विजया देवी सहसचिव, दिनेश प्रसाद पंत कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा मधु चमोला, सुमति देवी, विमला देवी, गुड़िया देवी, रेखा देवी, अंजू देवी, चैतू लाल आदि सदस्य चुने गए। इस दौरान प्राचार्य डॉ. संजीव जुयाल, डॉ. आरती रावत, डॉ. कीर्ति गिल और डॉ. प्रवीण मैठाणी आदि मौजूद रहे। संवाद