गौचर। डीएम संदीप तिवारी के निर्देश पर राजस्व कर्मियों ने शुक्रवार को बीआरओ 66 आरसीसी गौचर को आवंटित भूमि की पैमाइश शुरू कर दी है। पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने डीएम से 66 आरसीसी यूनिट गौचर को आवंटित भूमि का सीमांकन करने के लिए ज्ञापन दिया था। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम कर्णप्रयाग को सीमांकन करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को राजस्व विभाग की जांच टीम ने भूमि की पैमाइश का कार्य शुरू कर दिया। जांच टीम में नगर पालिका के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी हेमंत चौहान ने बताया कि जल्द इसकी रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को सौंप दी जाएगी। पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी ने बताया कि अतिक्रमण की गई भूमि को कब्जा मुक्त कराकर प्रशासन के सहयोग से जनहित के सार्वजनिक कार्यों के उपयोग में लाया जाएगा। संवाद