फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को प्लास्टिक से मुक्त करने का संकल्प

विज्ञापन
प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सीएससी कर्णप्रयाग में मरीजों को फल बांटते भाजपा कार्यकर? - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में रोगियों को फल बांटे और जगह-जगह सफाई अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। भाजपाइयों ने भारत को प्लास्टिक से मुक्त करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भाबर में राजा भरत की जन्मभूमि और कण्व ऋषि की तपस्थली कण्वाश्रम में भाजपा के भाबर मंडल की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। भाबर मंडल महामंत्री गौरव जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के सेवा ही स्वच्छता अभियान को पूरे देश ने अपनाकर गंदगी को दूर करने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजगौरव नौटियाल, दिनेश जोशी, प्रकाश बलोधी, नवल किशोर, आलोक कुकरेती, मनमोहन पांडे, सुमित नेगी, मंदीप सिंह मौजूद रहे।
देवप्रयाग में अलकनंदा और भागीरथी के संगम पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी के नेतृत्व में रघुनाथ मंदिर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु व मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। संगम स्थल पर सभी भाजपाइयों ने गंगा जल लेकर भारत को प्लास्टिक से मुक्त करने का संकल्प लिया। इस मौके पर अतुल कोटियाल, रेखा भट्ट, कविता पंचपुरी, मुकेश भट्ट, रजनीश मोतीवाल, अनुराग पंचभईया, विक्रम जोशी, सरस्वती आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

भाजपाइयों ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
नई टिहरी। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया। मिष्ठान वितरण कर पीएम के खुशहाली की कामना की। इस मौके पर पार्टी के उपाध्यक्ष शीशराम थपलियाल, डा. प्रमोद उनियाल, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, विक्रम सिंह कठैत, रतन सिंह पंवार, रविंद्र सेमवाल, जीतराम भट्ट, विजय कठैत उपस्थित रहे। गौचर में नगर मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट, सभासद अनिल नेगी, सुनील कुमार, भगवती खंडूड़ी, सुनील शैली, पवित्रा बिष्ट मौजूद थे। श्रीनगर में भाजपा नगर मंडल ने शारदा घाट पर और युवा मोर्चा ने अल्केश्वर स्नान घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। लक्ष्मीनारायण मंदिर में पौध रोपण के साथ ही नगर मंडल की ओर से लोगों को मास्क भी बांटे गए। कार्यक्रम में दर्जाधारी राज्यमंत्री अतर सिंह असवाल, मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, जगमोहन सिंह नेगी, राकेश ध्यानी, विनय घिल्डियाल, अनुग्रह मिश्र, गिन्नी सेमवाल, गुरविंदर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट गणपति डा. सुधीर जोशी, पंकज सती, मानव बिष्ट, हरि सिंह, अर्जुन कृष्ण गैरोला, शैलेश मलासी, विनीत पोस्ती, कीर्ति नेगी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर भाजपाईयों ने किए सेवा कार्य
उत्तरकाशी/बड़कोट/नौगांव।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। इस उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह के तहत बीस सितंबर तक इन कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा।
बृहस्पतिवार को गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इससे पहले उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। साथ ही श्याम स्मृति वन में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, विजय संतरी, सूरत गुसाईं, जयवीर चौहान, मनवीर विघाणा आदि मौजूद रहे। जिला प्रवक्ता विजयपाल मखलोगा ने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत 2 अक्तूबर तक यह सेवा कार्य चलते रहेंगे। इधर भाजपा डुंडा मंडल एवं गंगा विचार मंच की ओर से मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नाकुरी में गंगा भागीरथी के तट पर देवदार के पौधे रोपे गए और सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर लोकेंद्र बिष्ट, देशराज बिष्ट, दुर्गेश सिलवाल, जयप्रकाश भट्ट, पवन नौटियाल आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
उधर बड़कोट में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष कृष्णा राणा, नगर अध्यक्ष मुकेश टम्टा, सुलोचना गौड़, रोहित रावत, अमित, जयप्रकाश रावत आदि भाजपाईयों ने छटांगा में पौधरोपण किया। नौगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय पब्लिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय के बच्चों को फल वितरित किए तथा विद्यालय परिसर में फलदार पौधे रोपे। उन्होंने देवलसारी गांव स्थित रुद्रेश्वर देवता के मंदिर परिसर में सफाई अभियान भी चलाया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मीना रावत, सुनीता नौटियाल, यशोदा नौटियाल, श्याम डोभाल, अरविंद चौहान, मनवीर परमार आदि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई किट बांटे
गोपेश्वर/जोशीमठ/पीपलकोटी/कर्णप्रयाग। भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवरी बिष्ट और बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जिला अस्पताल गोपेश्वर में डॉक्टरों सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई किट बांटे। घिंघराण रोड पर रौली गांव के ब्रह्मसैंण मोदी वाटिका में 70 पौधे लगाए। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर एवं सेवा सप्ताह के जिला सह संयोजक संदीप सिंह रावत, संदीप सिंह रावत, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, नवल भट्ट, चंद्रकला तिवारी, चंद्रकला खंडूड़ी मौजूद रहे। नगर पंचायत नंदप्रयाग की ओर से आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में अर्जुन पाल प्रथम, दिव्या खंडेरी द्वितीय और सूर्यांश कठैत तृतीय रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने केक काटकर बच्चों को पुरस्कृत किया।
सीएचसी जोशीमठ में मरीजों और नरसिंह मंदिर परिसर में साधु संतों को फल बांटे और भगवान नरसिंह से प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर जोशीमठ के नगर अध्यक्ष लक्ष्मण फरकिया, जगदीश सती, सुभाष डिमरी, नितेश चौहान, नितिन व्यास, विजय मौजूद रहे। नगर पंचायत पीपलकोटी में नगर पंचायत के अध्यक्ष रमेश लाल बंडवाल, ईओ टंकार कौशल ने सफाई अभियान चलाया।
सीएचसी कर्णप्रयाग में मरीजों को फल बांटे व बीईओ कार्यालय परिसर में पौधे लगाए गए। रिटोली, पलेठी व ईडाबधाणी गांवों में जनता की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी, संत सिंह, राकेश डिमरी, समीर मिश्रा, हेमंत सेमवाल, राजा जोशी, ममता डिमरी, कैलाश जोशी, जिला प्रभारी विजय कपरवाण मौजूद थे।
पीएम के मार्गदर्शन में राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प
कोटद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ आश्रम और नजदीकी क्षेत्रों में फल और पादुकाओं का वितरण किया। इस मौके पर भाजपा नेता राज गौरव नौटियाल, जिला महामंत्री जंग बहादुर सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद कुकरेती, नगर मंत्री कासिफ योगी उपस्थित थे।
लैंसडौन में सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दिलीप रावत ने लोगों को मिठाई बांटी। इस मौके पर राजेंद्र राना, ज्येष्ठ प्रमुख अजय शंकर ढौंडियाल, हरीश गौड़, नरेश गौड़, राम सिंह, गोपाल गुसाईं, मुकेश अग्रवाल, भुवनेश्वर खंडेलवाल मौजूद थे।
दुगड्डा में नगर पालिका अध्यक्ष भावना चौहान ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर ईओ हर्षवर्धन सिंह रावत, सभासद दीपक धयानी, आशा देवी, राधेश्याम अग्रवाल, वृजमोहन उनियाल मौजूद थे। नैनीडांडा क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप, ब्लाक प्रमुख प्रशांत कुमार, ज्येष्ठ उपप्रमुख ललित पटवाल, मंडल महामंत्री शशिकुमार ध्यानी, एमडी रावत आदि ने मिठाई बांटी।
पौड़ी में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर केट काटकर मिठाई बांटी और कोविड केयर सेंटर डोभ-श्रीकोट व जिला अस्पताल पौड़ी में मरीजों को फल बांटे। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के बाहर, कोटद्वार मार्ग पर जीएमवीएन गेस्ट हाउस के समीप सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पौड़ी विधायक मुकेश कोली व जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, जगत किशोर बड़थ्वाल, क्रांतिकिशोर नेगी, अनूप देवरानी, दलवीर नेगी मौजूद थे। पाबौ में मंडल अध्यक्ष पाबौ दीपक रावत, भैरव सिंह, संजय नौटियाल, जगमोहन सिंह, जयपाल रौथाण, आशुतोष ने लोगों को फल व मिठाई बांटी।
प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की
रुद्रप्रयाग/तिलवाड़ा/अगस्त्यमुनि/ऊखीमठ/गुप्तकाशी/जखोली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर भाजपा संगठन ने मंडल, शक्ति केंद्रों व बूथों पर गरीब व असहाय लोगों को फल वितरण किया। साथ ही पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए मिठाई बांटी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधायक भरत सिंह चौधरी, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, जिपं सदस्य भारत भूषण, संयोजक महावीर पंवार, कुलवीर रावत, ओपी बहुगुणा, वेद प्रकाश जमलोकी, डीपी सेमवाल, चंडी भट्ट समेत समस्त मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा सदस्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें