फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट की कटौती पर जताई नाराजगी, इस्तीफे की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक के जिला पंचायत सदस्यों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जिला पंचायतों के 15वें वित्त कटौती पर नाराजगी जताई। कहा कि जिला पंचायत सदस्यों को 35 प्रतिशत धनराशि का आवंटन किया गया था, लेकिन राज्य सरकार ने आवंटित धनराशि को 15 प्रतिशत कर दिया है। धनराशि में कटौती होने से गांवों के विकास कार्य प्रभावित होंगे। उन्होंने जिला पंचायतों को पूरी धनराशि देने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में जिपं सदस्य लक्ष्मण बिष्ट, कांति मिश्रा, विनोद नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

वहीं गैरसैंण में ब्लाक प्रमुख शशि देवी सौरियाल, जिला पंचायत सदस्यों अवतार सिंह पुंडीर व अनिल अग्रवाल ने एसडीएम कौस्तुभ मिश्र के माध्यम से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और पंचायत राज मंत्री अरविंद पांडे को ज्ञापन भेजा। कहा यदि सरकार जिला पंचायतों के बजट में कटौती का निर्णय वापस नहीं लेती तो सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। ज्ञापन देने वालों में हिमेंद्र कुंवर, नवीन चंद्र, प्रभावती देवी, मातबर सिंह चौहान, शिशुपाल सिंह, गीता देवी और जिला पंचायत सदस्य अवतार सिंह पुंडीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें