फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नई शिक्षा नीति में है शोध आधारित शिक्षा

Fri, 27 Feb 2026 04:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में अंग्रेजी विभाग की ओर से शोध प्रबंधन एवं परियोजना लेखन विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. विश्वनाथ राणा और डॉ. रोहिताश थपलियाल ने नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए परियोजना कार्य और शोध प्रबंधन की अनिवार्यता पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में शोध आधारित शिक्षा, कौशल विकास, समालोचनात्मक चिंतन और व्यवहारिक ज्ञान को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि अकादमिक लेखन में रोजगार की असीम संभवनाएं हैं। कार्यक्रम संयोजक अंग्रेजी विभाग प्रभारी डॉ. डीएस नेगी ने कहा कि ऐसे व्याख्यान शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होंगे। इस दौरान डॉ. आरके चंद्रियाल, डॉ. डीएस पंवार, मोहित कोठियाल, अंग्रेजी परिषद अध्यक्ष प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें