फोटो-
गोपेश्वर। फायर स्टेशन गोपेश्वर में नवनियुक्त फायरमैन महिला एवं पुरुषों को रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें किसी भी आपदा या दुर्घटना के दौरान दी जाने वाली त्वरित कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई। कहा गया कि आगजनी की घटना हो, आपदा या किसी दुर्घटना में एसडीआरएफ व पुलिस के साथ ही फायर कर्मियों का भी अहम योगदान रहता है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर फायर स्टेशन गोपेश्वर में तैनात नवनियुक्त कर्मियों को इसका प्रशिक्षण दिया गया। संवाद