फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली आपदाः तपोवन सुरंग से मलबा हटाने का काम जारी, 194 मीटर तक साफ हुई टनल

Wed, 03 Mar 2021 11:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
धौली गंगा पर ट्रॉली से आवाजाही करते नीती घाटी के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिगंगा की आपदा में लापता लोगों को तलाशने का अभियान तपोवन और रैणी क्षेत्र में 25वें दिन भी जारी है। तपोवन सुरंग के टी प्वाइंट पर करीब 194 मीटर तक मलबा हटा लिया गया है। यहां से मुख्य टनल तक पहुंचने के लिए 245 मीटर और आगे जाना होगा, लेकिन टनल के मुख्य द्वार से ही अंदर मलबे के ढेर लगे हैं।

विज्ञापन


मलबा अंदर कितना आगे तक है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। वहीं सुरंग के अंदर से लगातार पानी का रिसाव होने के कारण मलबा हटाने का काम जारी है। मंगलवार को भी मलबे से कोई शव बरामद नहीं हुआ है। अभी तक 72 शव बरामद हुए हैं, जबकि 133 लापता रहे हैं। 

अज्ञात शव का दाह संस्कार किया 

कर्णप्रयाग में मंगलवार को पुलिस और प्रशासन ने रैणी तपोवन आपदा में लापता अज्ञात व्यक्ति के शव का विधि-विधान से दाह संस्कार किया।

तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि कालेश्वर में 26 फरवरी को अलकनंदा नदी किनारे से क्षतविक्षत शव मिलने पर उसकी पहचान के लिए मोर्चरी में रखा गया था। डीएनए सैंपल सुरक्षित रखने के बाद मंगलवार को कर्णप्रयाग में अज्ञात शव का दाह संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ टीम ने आपदा पीड़ितों को दी आर्थिक मदद

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के निर्देश पर आपदा सेवालय 1008 की ज्योतिर्मठ टीम ने आपदा प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी। क्षेत्र के करीब 33 पीड़ित परिवार को यह सहायता उपलब्ध कराई गई। ज्योतिष्पीठ शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बताया कि पीड़ित परिवारों के बच्चों को रोजगार उपलब्ध कराने के भी प्रयास किए जाएंगे।

ज्योतिर्मठ सूचना सेवालय के प्रमुख डा. बृजेश सती ने कहा कि सरकारी सहायता या बीमा राशि नहीं मिलने के कारण प्रभावितों को घर का खर्च चलाने के लिए एक माह के लिए यह सहायता राशि दी गई है। सोमवार और मंगलवार को टीम ने तपोवन, ढाक, बड़ागांव, रिंगी, करछौं और भर्की गांव में पीड़ित परिवारों को मदद दी। ब्रह्मचारी श्रवणानंद, शैलेश महाराज, शिवानंद, प्रवीन नौटियाल, महिमानंद उनियाल, डा. विजय शर्मा, अजीतपाल और अभिषेक बहुगुणा ने मदद धनराशि बांटी।

197 प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री

सामाजिक संगठन कासा और जनदेश कल्प क्षेत्र भरकी उर्गम घाटी की ओर से तपोवन आपदा प्रभावित क्षेत्र में 197 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। भंग्यूल गांव के 98, करछों गांव के 28 और जुग्जू व मुरंडा के 71 परिवारों को राहत सामग्री के रूप में 10-10 किलोग्राम चावल व आटा, दो किग्रा दाल के साथ नमक, चीनी, तेल, सोलर लाइट और बिस्किट के पैकेट भी वितरित किए गए।
 
ग्रुप की समन्वयक कुसुम घड़ियाल, कार्यक्रम ऑफिसर वीरेंद्र प्रसाद वशिष्ठ, जनदेश सामाजिक संस्था की हेमा पंवार, कलावती शाह, देवेंद्र रावत, रघुबीर चौहान और लक्ष्मण सिंह नेगी ने राहत सामग्री दी। जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह ने कहा कि आपदा क्षेत्र का विस्तृत अध्ययन किया जा रहा है। आपदा से निपटने के लिए भी कारगर उपायों पर विचार किया जाएगा और इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें