फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों को न बनाएं पिकनिक स्पॉट

Tue, 07 Jun 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (बदरीनाथ)
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में प्रवचन करते शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने बदरीनाथ धाम की पवित्रता को बनाए रखने का आह्वान किया। भगवान बदरीनाथ के दर्शन को पहुंचे शंकराचार्य ने कहा कि बदरीनाथ जैसा पवित्र स्थान धरती पर अन्य कही नहीं है। आदि गुरू शंकराचार्य गद्दी स्थल के समीप प्रवचन देते हुए उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को पिकनिक स्पॉट न बनाएं।
विज्ञापन


शंकराचार्य मंगलवार सुबह धाम में पहुंचे। यहां साकेत तिराहे पर पंडा पंचायत, मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहित समाज ने उनका स्वागत किया। शंकराचार्य ने कहा कि बदरीनाथ भारत का भाल है। इसे पिकनिक स्थल न बनाएं। केदारनाथ में कतिपय लोग पिकनिक मनाने पहुंच रहे थे, जिस कारण जनता को वर्ष 2013 की आपदा झेलनी पड़ी। करीब एक घंटे तक प्रवचन करने के बाद बदरीनाथ के रावल ईश्वरी नंबूदरी ने गुजराती गेस्ट हाउस में शंकराचार्य से भेंट कर सनातन धर्म पर चर्चा की।

अपराह्न तीन बजे शंकराचार्य जोशीमठ के लिए लौट गए। इस मौके पर जोशीमठ के पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वर डाडी, विजय ध्यानी, रमेश डिमरी, श्रीराम, लोकानंद सती, विनोद डिमरी, विपुल डिमरी, संदीप भट्ट, सूर्यप्रकाश भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें