चमोली के निजमूला घाटी में दुर्मी ताल का बनाया गया एनीमेशन इमेज।
- फोटो : GOPESHWAR
दुर्मी ताल पुनर्निर्माण संरक्षण समिति ने ताल के नए स्वरूप की एनीमेशन इमेज जारी की है। ताल का स्वरूप दुर्मी गांव से पगना गांव (चार किमी) तक किए जाने के लिए समिति के सदस्य बदरीनाथ विधायक और मुख्यमंत्री से भेंट करने जाएंगे। समिति ने मास्टर प्लान के तहत ताल के संरक्षण की मांग उठाई है। कहा गया कि ताल के स्वरूप से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। समिति के संयोजक व ईराणी गांव के ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी, अध्यक्ष तारा दत्त थपलियाल, महामंत्री अतुल शाह, अंकोला पुरोहित, पाणा गांव की प्रधान कलावती देवी, हिम्मत सिंह और कान सिंह का कहना है कि दुर्मी ताल का एनीमेशन चित्र जारी कर दिया गया है।
समिति के संयोजक मोहन सिंह नेगी का कहना है कि दुर्मी ताल के इर्द-गिर्द सप्तकुंड, दुग्धकुंडी, लार्ड कर्जन रोड, तड़ाग ताल, क्वांरीपास ट्रैक और सरतोली बुग्याल जैसे मनमोहक पर्यटन स्थल मौजूद हैं।