फोटो
कर्णप्रयाग/रुद्रप्रयाग। पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में शहीद शिव प्रसाद पुरोहित के पिता डॉ. राजेंद्र प्रसाद पुरोहित व पूर्व सैनिक दिनेशचंद्र सेमवाल को सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़ ने कहा कि वीर सपूतों के कारण हम आज स्वतंत्र जीवन व्यतीत कर रहे हैं। मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रावती टम्टा, हिना नौटियाल, डॉ. चंद्रमोहन जनस्वाण उपस्थित रहे। रुद्रप्रयाग में मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम के तहत 14 अगस्त को ऊखीमठ व 15 को खडपतिया में केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार ने दी।