फोटो
कर्णप्रयाग। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय केदारूखाल, सिलपाटा और लंगासू में योग शिविर आयोजित किए गए। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय केदारूखाल में आयोजित योग शिविर में डाॅ. देवेश्वरी ने 27 ग्रामीणों को सूर्यासन, पवन मुक्तासन, कटी संचालन आसन, प्राणायाम आदि का योगाभ्यास कराया। वहीं सिलपाटा में डाॅ. सुरेश और राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय लंगासू में डाॅ. मनीष खंडूड़ी ने अलकनंदा नदी के तट पर 20 ग्रामीणों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योग और प्रणायाम करने से बीमारियों से निजात मिलती है। संवाद