कर्णप्रयाग। अंडर 19 बालक वर्ग की क्रिकेट टीम में चयन के लिए 9 मार्च तक न्यू स्टार क्रिकेट एकेडमी गौचर में पंजीकरण होंगे। पर्वतीय पत्रकार क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव नरेंद्र शाह ने बताया कि अंडर 19 के लिए ट्रायल 13 और 14 मार्च को गौचर में होगा। 31 अगस्त तक 19 वर्ष से कम आयु या 1 सितंबर 2007 के बाद जन्मे खिलाड़ी ही इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। साथ ही ट्रायल में कंप्यूटरीकृत जन्मप्रमाणपत्र की फोटो प्रति, आधार कार्ड की प्रति, पिछले तीन वर्षों की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज की दो फोटो, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, पंजीकरण शुल्क लाना होगा। संवाद