फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पीजी कॉलेज में एनएसएस में पंजीकरण शुरू

Mon, 18 Aug 2025 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। सोमवार को प्रभारी प्राचार्य प्रो. अमित कुमार जायसवाल ने पंजीकरण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर छात्र व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ एक बेहतर समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। एनएसएस प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. डीएस नेगी ने कहा कि आगामी 31 अगस्त तक पंजीकरण अभियान जारी रहेगा। प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं अपने साथ प्रवेश शुल्क रसीद, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट फोटो अवश्य लाएं। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विधि ध्यानी, डॉ. प्रेमलता, डॉ. वंदना लोहनी, डॉ. एसएल बटियाटा, डॉ. गुंजन माथुर, डॉ. ललित तिवारी, डॉ. दिनेश सती, डॉ. राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें