गोपेश्वर। चमोली जिले में पुरुष होमगार्ड जवानों के 31 पद रिक्त हैं। इन पर भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून रात्रि 11 बजकर 59 मिनट तक आवेदन होमगार्ड कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
जिला कमांडेंट होमगार्ड प्रभारीदीपक कुमार भट्ट ने बताया कि रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भर्ती के आवेदन पत्र व अन्य विस्तृत जानकारी का विज्ञापन कार्यालय के नोटिस बोर्ड, जिले की सभी तहसीलों व थाना के नोटिस बोर्ड में चस्पा किया गया है। वहां से आवेदन निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही कार्यालय के फेसबुक पेज डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट चमोली से भी आवेदन डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती संबंधी पात्रता, दस्तावेज व अन्य शर्तों की जानकारी जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते हैं।