फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रावल नगर की टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Wed, 21 Jan 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गौचर में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल रावल नगर और घातक इलेवन की टीम के बीच खेला गया जिसमें रावल नगर की टीम ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बुधवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रावल नगर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 193 रन बनाए। रावल नगर की टीम से सबसे ज्यादा 40 रन राघव ने बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी घातक इलेवन की टीम 20 ओवरों में 158 रन ही बना पाई। घातक इलेवन की की टीम से सबसे ज्यादा 56 रन सूरज घड़ियाल ने बनाए। रावल नगर की टीम से 40 रन और दो विकेट लेने वाले राघव मैन ऑफ द मैच चुने गए। इस मौके पर आशीष नेगी, वीरेंद्र नेगी, कमेटी के अध्यक्ष अनिल नेगी, विपुल रावत, नवीन टाकुली और दिनेश डिमरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें