फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कुबेर समिति की वेबसाइट का रावल ने किया उद्घाटन

Thu, 23 Oct 2025 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ। कुबेर देवरा समिति की ओर से बृहस्पतिवार को बदरीनाथ में वेबसाइट लांच की गई। बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी ने वेबसाइट का उद्घाटन किया। इस वेबसाइट के माध्यम से श्रद्धालुओं को कुबेर सहित अन्य देवी देवताओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिल सकेगी। कुबेरा देवरा समिति के सचिव रामनारायण भंडारी ने बताया कि समिति की ओर से ‘बदरीनाथ कुबेर डॉट कॉम’ वेबसाइट बनाई गई है। इस वेबसाइट से श्रद्धालुओं को कुबेर की शीतकालीन पूजाओं, उद्धव सहित अन्य देवताओं की जानकारी मिलेगी। हनुमान मंदिर के महंत योगेश्वर बालक दास ने कहा कि यह सभी श्रद्धालुओं के लिए काफी लाभकारी होगा। इस दौरान देवरा समिति के कोषाध्यक्ष विमलेश पंवार, राजेश मेहता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें