फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रावल देवता की देवरा यात्रा पहुंची डिम्मर गांव

Wed, 22 May 2024 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
कर्णप्रयाग के डिम्मर गांव में रावल देवता की पूजा अर्चना करते ग्रामीण।
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। बिजराकोट गांव के आराध्य रावल देवता की देवरा यात्रा बुधवार को डिम्मर गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने देव निशाणों और यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इस दौरान आचार्य पुजारियों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ रावल देवता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की कुशलता की कामना की। रावल देवता सहित अन्य देवी-देवताओं के पश्वाओं ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वचन दिए। देवरा यात्रा के मीडिया प्रभारी सुनील पंवार ने बताया कि रावल देवता की यात्रा श्रीबदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद कई गांवों का दौरा कर डिम्मर पहुंची है। इस मौके पर डाॅ. भुवनेश्वर प्रसाद डिमरी, गोवर्द्धन प्रसाद, मुकेश डिमरी, प्रभुकांत डिमरी और शोभित डिमरी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें