फोटो
गोपेश्वर। रामलीला के 100 वर्ष पूरे होने पर गोपेश्वर में रुद्रेश्वर रामलीला कमेटी की ओर से गोपीनाथ मंदिर के समीप स्थित मैदान में रामलीला का भव्य आयोजन शुरू कर दिया गया है। दो दिनों से रही बारिश के कारण आयोजन दो दिन बाद किया गया। रामलीला के पहले दिन लंकापति रावण ने हिमालय को उठाकर शिव समेत लंका ले जाने का असफल प्रयास किए। कैलाश पर्वत हिलने लगा जिस पर शिव क्रोधित हो गए। तब भोलेनाथ ने रावण को श्राप दिया। रामलीला का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने किया। उन्होंने कहा कि गोपेश्वर क्षेत्र धर्म, आध्यात्म और पुरातत्व की ऐतिहासिक नगरी है। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बृजमोहन सिंह बिष्ट, सचिव सत्येंद्र असवाल आदि मौजूद रहे। संवाद