फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अगले दौर में पहुंची रतनी और बनेला की टीम

Sat, 23 May 2026 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले दौर में पहुंची रतनी और बनेला की टीम
विज्ञापन

नारायणबगड़। केवर गांव में चल रहे प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को रतनी एकादश और बनेला इलेवन ने अपने-अपने लीग मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। पहले मैच में रतनी एकादश ने नारायणबगड़ इलेवन को 11 रनों से हराया। रतनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में पांच विकेट पर 109 रन बनाए। जवाब में नारायणबगड़ इलेवन 98 रनों पर सिमट गई। रतनी के भगत ने चार विकेट और 21 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। दूसरे मुकाबले में बनेला इलेवन ने जुनेर इलेवन को 71 रनों से मात दी। बनेला ने सात विकेट खोकर 142 रनों का लक्ष्य रखा। जुनेर इलेवन केवल 71 रन ही बना सकी। बनेला के उमेश को दो विकेट और 57 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें