फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: घरों में बनाई रंगोली, भैलो खेला

Mon, 09 Nov 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/आदिबदरी। दिवाली का पर्व सभी स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीण इलाकों में सुबह गायों की पूजा करके उन्हें पिंडा खिलाया गया। शाम को ग्रामीणों ने भैलो तैयार किए। रात में घरों में पूरी, पकौड़ी, मिठाइयां, खील बताशे आदि से महालक्ष्मी की पूजा की गई। घरों को रंगोलियों से सजाया गया और पटाखे फोड़कर पर्व मनाया गया। इसके बाद लोगों ने रातभर भैलो खेला। लोगों ने एक-दूसरे के घरों में जाकर उन्हें दिवाली की मिठाई और शुभकामनाएं दीं। बाजारों में भी जमकर पटाखे, मिठाइयां, कपड़े आदि की खरीदारी हुई। संवाद
विज्ञापन



शांत दिखा बाजार, अधिकतर दुकानें रहीं बंद
कर्णप्रयाग। सोमवार को बाजारों में शांति दिखी। बाजार में अधिकतर दुकानें बंद रहीं। दिवाली के कारण लोग घरों में ही हैं। ऐसे में व्यापार कम ही रहा। हालांकि यात्रा के कारण बदरीनाथ हाईवे पर समय-समय पर जाम लगता रहा। आंतरिक सड़कों पर आवागमन सुचारु रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें