ब्लॉक पोखरी के पोगठना गांव में श्री राम जन्म के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। रामलीला के पहले दिन रावण, कुंभकर्ण और विभीषण ब्रह्मा जी की तपस्या करते हैं। रावण अमर होने का वर, कुंभकरण छह माह सोने का और विभीषण भगवान की भक्ति का वर मांगते हैं। दूसरी ओर अयोध्या के राजा दशरथ के घर पर श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का जन्म होता है। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। पूर्व प्रधान बलराम नेगी ने बताया कि रामलीला कमेठी के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी और कमेटी के सहयोग से रामलीला का शुभारंभ हुआ है।