ब्लॉक के डिम्मर गांव में 102 वर्षों से अनवरत रूप से आयोजित रामलीला भगवान श्री राम के जन्म के साथ शुरू हो गई। इस दौरान आयोजकों ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की झांकी निकाली। श्रद्धालुओं ने अनुपम रंग भूमि में जुगल जोड़ी के दर्शन हैं..., श्री राम दशरथ के घर जनमे , घराना हो तो ऐसा हो... आदि भजन-कीर्तनों से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रभुकांत डिमरी ने कहा कि मान्यता के तहत श्री बदरीनाथ धाम के डिमरी पुजारियों के गांव डिम्मर में रामलीला का मंचन श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व किया जाता है। इस मौके पर रामलीला कमेटी के सचिव रविंद्र खंडूड़ी, कोषाध्यक्ष मुकेश डिमरी, डिम्मर-उमट्टा धार्मिक पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, द्वारिका प्रसाद डिमरी, मोहन प्रसाद डिमरी, सत्य प्रसाद खंडूड़ी, जीपी डिमरी, संजय कुमार, अमित खंडूड़ी, नरेश चंद्र, पूर्व प्रधान सावित्री देवी डिमरी आदि मौजूद रहे।