फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर में हो रही रामलीला को देखने के लिए गांवों से उमड़ रहे भक्त 16-38-10

विज्ञापन
विज्ञापन
कनोठ गांव में पहली बार दोपहर को रामलीला हो रही है। शनिवार को रामलीला के 10वें दिन रावण वध का मंचन किया गया। इस दौरान सिमल्ट, चमोला, गैरोली, सेनू, नौटी और नैणी आदि गांवों से सैकड़ों लोग कनोठ गांव पहुंचे और भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान व माता सीता का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

रामलीला शुरू होने से पहले बच्चों ने कोरस के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति पर शानदार भजन, लोकगीत, नृत्य प्रस्तुत किए। श्रीराम के किरदार में सनी, लक्ष्मण के किरदार में मनी व रावण के किरदार में सुबोध के अभिनय को लोगों ने सराहा। इस मौके पर चमोला गांव के पूर्व प्रधान समीर मिश्रा, खुशाल नेगी, विमला देवी, अवतार सिंह, नरेंद्र नेगी, मोहन नेगी, रविंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें