फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: डिम्मर में रामलीला आज से, हनुमान ध्वज प्रतिस्थापित

Tue, 19 Mar 2024 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। ब्लॉक के डिम्मर गांव की ऐतिहासिक रामलीला बुधवार (आज) से शुरू होगी। इसके लिए मंगलवार को गांव में पंचांग पूजा, हनुमान चालीसा का पाठ कर हनुमान ध्वज की स्थापना की गई। आचार्य गणेश चंद्र खंडूड़ी और सत्य प्रसाद खंडूड़ी ने ध्वज प्रतिस्थापित कर 56 भोग अर्पित किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पवनपुत्र हनुमान से रामलीला मंचन के सफल संचालन और विश्व कल्याण की कामना की। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक डिमरी ने बताया कि डिम्मर गांव में श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व होली पर्व पर रामलीला का मंचन किया जाता है। इस साल रामलीला अपने 106 वर्ष पूरे करेगी। इस मौके पर कमेटी के उपाध्यक्ष हेमचंद्र डिमरी, महामंत्री नरेश खंडूड़ी, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र डिमरी, पुनीत डिमरी, मोहन प्रसाद डिमरी, शिव प्रसाद डिमरी, बुद्धि बल्लभ डिमरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें