फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: राज्याभिषेक के साथ कर्णप्रयाग और गौचर में रामलीला का समापन

Mon, 10 Jun 2024 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
कांडेई गांव में रामलीला का आयोजन- हनुमान- रावण का संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग/गौचर/थराली/आदिबदरी/देवाल। कर्णप्रयाग के कनखुल में 18 साल बाद आयोजित रामलीला का श्रीराम की झांकी के साथ समापन हो गया। मां जिठाईं देवी मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। दूसरी ओर गौचर में पनाई गांव की 97वीं रामलीला का समापन हो गया। इस दौरान हनुमान की अगुवाई में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के वनवास से अयोध्या लौटने की खुशी मनाई गई। इसके बाद राम का राज्याभिषेक किया गया। जबकि थराली के ग्वालदम में राम और लक्ष्मण की ओर से ताड़का वध का मंचन किया गया। नारायणबगड़ के मींग, सिमली तथा झिझोणी गांव में रामलीला मंचन देखने के लिए दर्शकों का हुजूम उमड़ रहा है। सिमली गांव में रामलीला का मंचन दोपहर में किया जा रहा है। वहीं देवाल के कांडई गांव में लंका दहन का मंचन किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें